मेरे चहेते मित्र

Monday, February 23, 2015

खुद को झंझोड़ता

हर रोज दौड़ता
खुद को झंझोड़ता
बेड़ियों से बांध कर
बेड़ियों को तोड़ता
खुशियों की चाह में
ग़मों को छोरता
गम जो मिल जाए तो
ख़ुशी का दिल तोड़ता
फिर सँभालने दिल को
खुद दिलों को जोड़ता
टूटे ना दिल फिर से
सो दुनिया से मुह मोड़ता
लोगों से मुह मोड़ लूँ
तो ये लोग मुझसे बोलता
मेरी हैसियत को दुनिया
अपनी नज़रों से तौलता
इस बात पर मेरा
खून क्यों खौलता
अपनी हैसियत पाने को
मै हर रोज दौड़ता
खुद को झंझोड़ता

Wednesday, February 4, 2015

हे कृष्ण जरा तू बतलाना


हे कृष्ण जरा तू बतलाना
क्यों सीखा माखन चुराना

क्या स्वाद का आकर्षण था
या माखन में तेरा जीवन था

गर तू माखन चोर था
फिर क्यों इसका शोर था

सब जान गयें वो चोरी क्या
कि ज्यादा हो या थोरी क्या

तेरे जीवन के दर्पण में
देखूँ मैं खुद के मन को

मैं भी तो माखन चोर था
जब भी करता पकड़ा जाता

फिर तेरा क्यू नाम हुआ
और मैं क्यूँ बदनाम हुआ।


हे कृष्ण जरा तू बतलाना
अपने मन की पीड़ा को

हा देख लिया मैंने भी
उस प्रेम दिवानी मीरा को

मन ही मन तुझसे प्रेम करे
पूजे माने दुनिया से डरे

थी क्यों गृहस्थ जीवन में
बंधी थी किस बंधन में

तू तो जग का  तारण है
बंधन मुक्ति तेरे चरणन है

कर देता मुक्त उस मीरा को
हर लेता प्रेम की पीड़ा को

न कोई जग में है ऐसे
हिम्मत तुझे बांध सके

किस बात की है तुझे फिकर
जो खड़ा है खुद को बांध कर

ये तेरा कोई बहाना था
मीरा से दुर या जाना था

रहस्य क्या ये स्पष्ट कर
जीवन मेरा तुझपे निर्भर।


हे कृष्ण जरा तू बतलाना
नंद का था तू एक सयाना
फिर हुआ मथुरा को जाना

किसका तुझे मिला आशिष
बन  गया  तू  द्धारकाधीश

निभाए कैसे अपने कर्म
दिखाये क्या क्या पराक्रम

कैसे निकाले राह के रोड़े
सहन किए संसार के कोड़े

मै भी इसी संसार में हूं
जीवन फसी मझधार क्यूँ

मुझे भी दे सम्पूर्ण ज्ञान
मिले मुझे मान-सम्मान




Tuesday, December 30, 2014

हसु या रोऊँ


तेरे मांग में लगा सिंदूर देखा
तेरे हाथों में तेरा खून देखा

खुश हूँ आज मैं जो तू खुश है
अब तो तेरे पास सबकुछ है

मैंने कबका तुझे विसार दिया
जिन्दा थी फिर भी तुझे मार दिया

मैं कनहिया तू मेरी मीरा थी
मिलन नहीं हुई इसी की पीड़ा थी

जग को यही बात बताता था
अटूट प्रेम गाथा सुनाता था

मैं झूठा, झूठ को सच बनाता
तेरी बेवफाई में भी,
वफ़ा का मंदिर सजाता

अपना परिहास मैं क्यों उड़ाऊ
तुझे बेवफा मैं क्यूँ बुलाऊँ

तुमने कभी मुझसे मोहब्बत ना की
मेरा खुमार था तुझसे दीवानगी की

तुमने ही इंकार-ए-आगाज़ किया
महफ़िल में मुझे परित्याग किया

दिल-ही-दिल में घुट-घुट कर रोया
ना जाने कितने रातों को भी ना सोया

खुशियों से कर ली थी दुश्मनी
क्योंकि मुझमे तेरी ही थी कमी

हर रोज खुशियों का गाला घोटता
गम के विष में मैं मग्न लोटता

मैं शिव नहीं था जो विष को पी लेता
हां तू शिवानी होगी ,
विष पीकर जीना तेरी आदत पुरानी होगी

तेरी ख़ुशी पर मैं अट्टहास मारूं
या अपने गम की आरती उतारू

क्या करू कुछ समझ आता नहीं
हसु या रोऊँ मुझे कोई बताता नहीं 

Monday, December 29, 2014

मॉल में एक शाम


बहुत बना ली जलेबी
खा-ली, समोसा और कचौरी
कर ली दौरा दौड़ी
अब सांस लेता हूँ मै थोड़ी

सुनाता हूँ मै दिल की बात
हुआ मेरे साथ जो पिछली रात

महानगर की सड़कों पे
अकेला विचरण करता मै
छोटी छोटी मलिन बस्तियों को
अट्टालिकाओं पे धरता मै

लेकर सहर्ष सा स्वभाव
खाया करता था बड़ा पाव
न स्वाद था ना ज्यादा भाव
पर लोगो का था बड़ा चाव

देख कर माहौल चला
सामने वाले मॉल चला
जगमग प्रकाश के बीच
कुछ देशी-विदेशी दुकाने थी
उनमे सस्ती महंगी समाने थी

खरीदारी करते कुछ हसबैंड, बॉयफ्रेंड
उनकी गिर्ल्फ्रिंड और शायद घरवाली
और कुछ एनाउंसमेंट कर रही थी
मॉल के बीच वो इवेंट करने वाली

आ जाओ सब सच्चे बच्चे
खेलें कुछ खेल हम अच्छे

धमा चौकड़ी कर
बच्चों ने उत्पात मचाया
उसे देख मुझे मेरा
 बचपन याद आया

मन ही मन मुस्काते खुद से बातेँ करता
उन बच्चों में खुद को आप देखा करता

सवाल था क्यूँ उदास हु
क्या है मुझमे कमी
तभी एक आवाज आई
एक्सक्यूज मी , एक्सक्यूज मी ,

हाई फ्रीक्वेंसी की मध्यम सुर वाली
ध्वनि पीछा कर रही थी
मेरी तंत्रिका तंत्र से जुड़कर
आँख, कान, पैरों को जकड़ रही थी

अपनी सोच से निकल नयन घुमा रहा था
ध्वनि किधर से आयी उसे ढूंढे जा रहा था

बायें तरफ खड़ी एक सुन्दर स्त्रि
हुस्न से लबरेज़ औ नग्ण्ता से भरी

बार-बार मुझे बुला रही थी
एक्सक्यूज मी एक पिक्चर खीच दो
कह कर आग्रह जता रही थी

अपनी साथी संग वो स्वांग रचाए
अजंता-ऐलोरा  का दृस्य खिचवाये

मै कुंठित निर्लज् फोटो खींचे जा रहा था
खुद की भावनाओं को  पीटे जा रहा था

खुद को पीट थक जाने के बाद
मै थम गया
फोटो खिंच मोबाइल देकर
मेरा गम गया

अब बस बहुत हुआ ये तमाशा
नहीं खाना है मुझको अब बताशा

सिर्फ बनाऊगा अब रसगुल्ला
खाऊंगा रसमलाई
काजूकतली के साथ चोको पाई।


Thursday, October 9, 2014

चाय वाले का प्रयास


सुबह -सुबह  वो जाग कर
कोयले के ढेर में जाते है
उन ढेरों में से छांट कर
जरुरत के टुकड़े लाते है

कल रात की हुई बारिश में
कोयला भी गीला -गीला है
चूल्हे की भींगी राख भी
थोड़ा सख्त और गठीला है

फिर भी चूल्हे को जलाना है
रोजी -रोटी तो कमाना है
चाय के जो दिवाने हैं
उनको तो चाय पिलाना  हैं

कश्मीर सी डूबी बारिश में
कुछ तीली की माचिश में
कैसे चूल्हे को जलाएंगे
जन -धन योजना लाएंगे

गाँधी जी का एक डंडा है
अनुशरण करता वो बंदा है
चूल्हे में जमें सख्त राख को
क्रन्तिकारी सी झकझोरे वो

जो राख नीचे गिर जाएंगे
उनसे गड्ढे भरे जायेंगे
रामरस मिट्टी को लेपकर
चूल्हे को पुनः चमकाएंगे

चूल्हे को चमकाने में
गंदगी फैली जो आस-पास
झाड़ू को हाथ में लेकर वो
शुरू किया  एक साझा प्रयास

इस स्वछता अभियान से
प्यार, व्यवहार सम्मान से
अच्छे ग्राहक भी आएंगे
हम से हीं चाय बनवायेंगे

ये तो मात्र अभिव्यक्ति थी
यात्रा की एक शुक्ति  थी
गीले चूल्हे को जलाने की
सूखे गोयठे की युक्ति थी

चूल्हे में आग सुलगते ही
पड़ोस धुआंधार क्यों होता है
जिंपिंग के दिए खिलौने के
आँखों में जलन क्यों दिखता है

आँच के धधकने  पर
टी-पैन  उसपर चढातें है
चीनी , दूध , पत्ती  के साथ
अदरक - इलाइची  मिलाते है

चाय की मोहक सुगन्ध जब
विदेशी धरा  तक जाएगी
सेंट्रलपार्क से मेडिसन तक
ग्राहकों की भीड़ लग जाएगी

वीजा ऑन अराइवल देकर
पर्यटकों को बुलाते है 
मेक इन इंडिया की चाय से
सबकी  आमद बढ़ाते है 

आमदनी के बढ़ते ही
परिवार खुशहाल हो जायेगा
मात्र चाय वाले के प्रयास से
देखो कितना रंग भर जायेगा।

Saturday, October 4, 2014

देश के मेहतर


ठिक बरसात से पहले
सारे मेहतर एकत्र हुए

हर के , एक से  अपने
लोक लुभावन अस्त्र हुए

हर कोई नाले का ढक्कन उठाते है
बासी रसगुल्ला नई चाश्नी में लाते है

कहते है,  आधुनिक औज़ार नया ताज़ा है
पिछले मेहतर से साफ़ करने कि क्षमता ज्यादा है

ढक्क्न हटाकर बदबू फैलाते है
हर टोले -मोहल्ले में शोर मचाते है

बड़े जोर से कान फाड़ू शोर से
चिल्लाकर, जाकर   द्वार - द्वार
कहते,  बेहतर मेहतर हम हैं  यार

मोल - जोल का गेम था
बड़ा - बड़ा कैम्पेन था

 हर गाँव - शहर को  जाते थे 
बड़ - बड़  बोल सुनाते थे

एक बार तो मौका दो
बहुमत का तोहफा दो

भ्रष्टाचार के हाथ हटाएंगे
फूल-कमल खिलायेंगे

 न खाने देंगे ना खानेवाले है
अब अच्छे दिन आनेवाले है

 खुशहाली होगी ना कोई विरोधी होंगे
अबकी प्रधानमंत्री चाय वाले मोदी होंगे

बस इतनी छोटी सी आस पर
सबका साथ सबका विकास पर

हमने बेहतर बुन लिया
देश का मेहतर चुन लिया


Saturday, March 1, 2014

Terminal

बड़ा सोया , सोया सा था
खुद के सपनों में खोया सा था।

फ्यूचर का एहसास हुआ
जागने का प्रयास हुआ

ऐसा नहीं M.B.B.S. कठिन था
Engineering हमारी मेहनत से भिन्न था।

फिर भी उसको छोड़  चला
अपने सपनो कि ओर चला।

थोड़ा दौड़ा थोड़ा भागा
थोड़ा कर लिया रेस्ट।

दोस्तों वक्त हो चला था
फॉर्म भरा , दिया Entrence Test.

टेस्ट रूम कि कहानी सुनाता हूँ
जुबां से अपनी दिल-ए -हाल बताता हूँ.

अपने जोश को खुद में समावेश किया
बड़े कॉन्फिडेन्स से टेस्ट हॉल में प्रवेश किया।

अंदर जाते ही बहुत भीड़ मिला
उसमे से अपना एक वीर मिला।

मै नहीं जनता वह कौन होगा
फ्रेंड बनेगा या कॉलेज से गौण होगा।

ना जाने कितनो का इंसल्ट हुआ
पर दोस्तों हम सब का रिजल्ट हुआ।

एडमिशन लिया कॉलेज आया
सपनो का प्लेटफार्म और बढ़ाया।

सोचा कुछ ख्याति मिलेगी
सीनियर से फ्रेशेर पार्टी मिलेगी।

सपना सब टूट गया
ख्याति पीछे छूट गया।

जिसने जैसा किया वैसा भरेंगे
हम तो अपना क्लास करेंगे।

बड़े अच्छे-अच्छे  टीचर्स थे
एजुकेशन के नए फीचर्स थे।

खुद को इंट्रोड्यूस किया
प्लानिंग कि नॉलेज प्रोडूस किया।

भूलते सीखते फैलते पंख
इंटरनल में लाते अच्छे अंक

प्रोफेसरों से सीख  कर करने लगें क्लास बंक।

बंक-बंक           क्लास बंद
छोटी थी बात हुआ शशि ससपेंड।

झगड़ा झंझट और जोश था
जिसने सुलह किया वह संतोष था।

इसी तरह साल पूरा बीत गया
फ्रेशेर to सीनियर ओहदा मिला।

हमने भी वही गलती कि
फ्रेशरों कि शुरुआत हुई फिकी।

भूल कर सारे दोष अपने
बना लिए नए दोस्त नए सपने।

 रोज लड़ाई , रोज के झगड़े
हर कमेंट हर रिक्वेस्ट

एक दूजे को करे सजेस्ट
 कौन होगा यहाँ सबसे बेस्ट।
 
कुछ खट्टी सी , कुछ मीठी सी
यादों से भरी एक सीटी सी।

सीटी मार माहौल बनाये
यादों का एक शॉल  बनाये।

इस शॉल को सब ओढ़ेंगे
मर्यादा को न तोड़ेंगे।

तोड़ेंगे दीवारों को
गंदी विचारों को।

विचारों से विचार बने
खुशियों का अचार बने।

इस आचार को खाते चल
अपनी आँख लड़ाते चल
दिल कि बात बताते चल।

जो समझे वो अपने है
बाकी सारे सपने है।

सपनो को भुलाना नहीं
अपनों को रुलाना नहीं।

तो ख़ुशी छोड़ कर जायेंगे
एक इतिहास बनाएंगे।

तो एक इरादा करते है
एक दूजे से वादा करते है।

साथ सदा निभाना है
मंजिल को अपने पाना है।

इसी एहसास को जगाये रख
अपनी प्यास बढ़ाये रख।

अभी और भी है सुनाने को
अपनी बात बताने को।

पर क्षितिज के पास शब्द नहीं
विदाई का नहीं ये वक्त सही।

पर समय को किसने रोका है
जीवन का यही झरोखा है।

बस इसी के साथ विराम करू
आप सब को मै सलाम करू।



Friday, August 9, 2013

क्षितिज का हुँकार

हुँकार     हो     अब,
 ना      धैर्य      धरूँ

हुए       शत्रू       तो,
 मै        बैर       करू

क्रोद्ध     को   कम  ना   होने   दो
शोलों    को   तुम   ना  सोने   दो

चिंगारी   कहीं     भी    हो     यदि
उसको    भड़का   तू     अभी यहीं

किसका   आश      तू     जोहे    है
चुप     क्यूँ     खुद   में   ही खोए है

चल जाग-जाग,   लगा आग-आग
युद्ध  की   तैयार   कर  कुंभ-प्रयाग

चल      बाढ़    बन   के    आते   है
उनको    घर   तक   से    भगाते है

मित्रता   की   न    अब   बात करो
शत्रू  हो,     उपहार लो,    मौत धरो

आकाल   सा    उनका    हाल करो
श्वासों   तक   के  लिए मुहाल करो

भूकम्प   तू    ऐसा    उत्पन्न  कर
थर्राए   वे    खुद   जीवन   से    डर

तुफानो    सा     हाँ       वार    करो 
नामों-निशाँ     तक      उजार धरो

बन    प्रलय    तू  ऐसा विध्वंश ला
ना अंश मिले,    दे मिट्टी में मिला

गर    कोई    तुझे    जो      रोकेगा
सर काट  हवन-कुण्ड में, झोके जा


जो     बागी     देश    को    ऐठें   है
सत्ता      में       जा     के    बठे    है

भारत   माँ       को          नोचे-लुटे
बरे     हर्ष     से     उनके व्यंग छूटे

चल    उनका     व्यंग    बनाते   है
आखे   फोड़       धुल     चटाते    है

शहीदों   की   जिनकों  परवाह नहीं
दिखता   कुर्सी    के     सिवा    नहीं

उठ     युवा      तू    अब   संहार कर
क्षितिज      बोले        हुँकार      कर

अब        किसकी    तुझे   प्रतीक्षा  है
महाकाल    की     भी    यही इच्छा है

मन     का      मोहन    तू  चुप है क्यूँ
आँखे खोल      देख      अपनों का लहू

हर    दिन    आगे      वो      बढ़ते  है
सरजमीं     पे      अपने     चढ़ते   है

एक     बार     तो    तू     साहस    दे
बंधन   को     तोड़    अब   तर्कष  दे

गर    तेरा     अब     इख्तियार  नहीं
और    तुझे    देश    से    प्यार   नहीं

तो    त्याग   दे   शासन   का  तू मोह
देश छोर,    पदग्रहण कर शत्रू  गिरोह

हम      तुझको     भी     दिखला   देंगे
भक्ति    क्या  है      सिखला          देंगे

देखो       बादल      भी       सोती     है
वर्षा       भी      अब     ना    होती   है

फिर      भी       नदियों     में   बाढ़ है
प्रकृति          प्रलय        प्रहार        है

हर     कण     क्रोद्धित   अब  गुस्सा है
फिर     भी     तू    क्यूँ     चुप    सा  है

ए      बादल       तू    अब  गरज-गरज
वर्षा   बन   तू      अब        बरस-बरस

सुनामी       सा        प्रलय          बरपा
क्रोद्ध          अपना        उनको     दिखा

बन        सिंह       समान      दहाड़ कर
अब       शत्रू       का       संहार      कर

कद       बढ़ा       ले   तू    पहाड़     कर
शक्ति     की      अपनी     विस्तार  कर

कुचल     दे       उन         कीड़ों      को
ललकारे     जो      अपने   वीरों     को

क्षितिज      चिल्लाए     पुकार      कर
हुँकार      कर               हुँकार       कर




Saturday, May 18, 2013

गर्मी के मौसम में

गर्मी के मौसम में 
बिजली गई रोशन में 

पसीने की बौछार हुई 
घर में अंधकार  हुई 

दिया  सलाई धुंध लो 
इन्वर्टर का स्विच ऑन करो 

इन्वर्टर  जब फेल हो जाए 
छत पर सारे रेल हो जाए 

 ठंडी हवाओं का मेल हो जाए  
चटाई बिछा अब कोई खेल हो जाए 

अन्ताराक्षरी का प्रोग्राम हो 
गाना सरे आम हो  

जो जीता वही  सिकंदर होगा 
बाकी बैठा बन्दर होगा 

जब हवाए बंद हो जायेंगी 
मच्छरों से सब तंग हो जायेंगे 

तालियों की गर-गराहत होगी 
मच्छरों की शामत होगी 

फिर भी बाज न आएगा 
खून चूस भाग जाएगा 

रक्त दान जब कर देना 
आनबान साब धर देना 

जहाँ भी उसे तुम देखो 
थप्पर से उसको ठोको 

फिर भी जो बच  निकले 
खुद ही तू खुजली करले 

और कोई उपाए नहीं 
बिजली अभी तक आई नहीं 

अब कितना बखान करू 
इस सरकार का गुणगान करू 

बहुत हुआ अब लेट लो 
सब समेत घर में चलो । 





Wednesday, March 27, 2013

सुखी होली



सुबह सुबह जब जागा मै 
फटी कमीज में आधा मै 

मुंह पर चुपरा इन्द्रधनुष 
फिर भी लोगों मै  था खुश 

सोचा जाके साफ करूँ 
नल के पास वॉश  करूँ 

ठंडी ठंडी जल को  ले 
अपने चेहरे पर उड़ेले 

मन ही मन मुस्काने लगा 
दर्पण के निकट जाने लगा 

तभी मुझे मलाल हुआ 
मेरा चेहरा तो लाल हुआ 

पानी में भी घोटाला था 
खौन्ग्रेस  का मन काला था 

ज्यों का त्यों मै सर लिया 
ब्रश पकर रगड़ लिया 

पेस्ट नीम हरी सी थी 
उसमें रंग मिली सी थी 

दांतों से धोकेबाजी हुई 
अगस्ता से  सौदेबाजी हुई 

तभी किचेन से महक उठी 
मालपुआ और फुल्कें छोटी 

मुंह की प्यास बढ़ने लगी 
जीभ उधर को  चढ़ने लगी

तभी गैस ने धोखा  दिया
12  के बदले सिर्फ 9  दिया

इंडक्शन ने जान तो बचाली
पर महंगाई ने हलाल कर डाली

इसे देख प्रियसी मैंने पानी बचाली
और इस बार सुखी होली ही मनाली










Saturday, March 23, 2013

बिहार दिवस


खुश हूँ मै तो आज बस
है किसी का जन्म दिवस 

सारा  शहर सजा रखा है 
दिल को अपने खिला  रखा है 

मेलों सा माहौल है 
 जाने कितने लगे स्टाल है 

हर पसंद का टेस्ट है 
कोई लेता नहीं आज रेस्ट है 

सभी घूम के आयेंगे 
बिहार दिवस मनाएंगे 

मंत्री जी का भाषण होगा 
लेज़र शो प्रदर्शन होगा 

राज्य गीत को गायेंगे 
बिहार गौरव गान सुनायेंगे  

व्यंजन का मेला  सा होगा 
खाने वालों का रेला सा होगा 

एक  छोटा नाटक बनायेंगे 
उसमें औरत को दिखायेंगे 

राजन साजन मिश्र इति 
शास्तरीय संगीत सुनायेंगे 

मन ना भरे जो सुन्ने से पहले 
कत्थक नृत्य तुम देख लेना 

आज के दिन तुम मेरे भाई 
उदास न होना यही बस 

आओ घुम कर आते है 
मानते है बिहार दिवस 

सोनू निगम का गीत होगा 
खूब डांस संगीत होगा 

मुशायेरा के प्रतिभागी  होंगे 
नाशाद औरंगाबादी होंगे 

 मुशायेरों से दिल जो  ना भरे 
तो  हास्य कवी सम्मलेन की और चलें 

हँसते हँसते पेट में बल जो आये 
रूककर थोर व्यंजन खाएं 

लिट्टी हो चोखा 
 किसने है तुमको रोका 

खूब मजे से खायेंगे 
आज बिहार दिवस मनायेगे 





Sunday, January 20, 2013

रेप का महान कुम्भ


काफी दिनों से  मौन था 
कविताओं की दुनियां से गौण था ।

अचानक हस्क्षतेप हुआ 
सुनने में आया की रेप हुआ ।

बात फ़ैल गई चारो ऒर 
सजा दिलाओ यही था शोर। 

आओ सूली चढ़ा देते है 
सरेआम उसे जला देते है ।

बनायें कुछ नया कानून 
हर जुबान पर इसी की  धुन ।

जंगल में आग सी लग गई 
गिडरों की भगदर मच गई ।

सब अपनी  जान बचाते थे 
भेड़-बयान  सुनाते थे ।

पर-संस्कृति पर प्रहार हो 
या अपने चरित्र का उद्धार हो ।

सीमाओं  को ना पार करो 
तालिबानी फरमान गाठ धरो ।

न्याय त्वरित करवाई हो 
बहस नहीं लड़ाई हो ।
                                                
तभी एक ब्रेक हुआ 
इस बार देश का रेप हुआ ।

सर काट के ले गएँ  वो 
दुश्मन देश के थे जो।

मुद्दा अब बदल गया 
हर दिल में इसका दख़ल  गया  ।

न्याय मिले, ना, क्या गम है 
देश के क्रन्तिकारी हम है ।

सारे गिडर सियार हो गएँ 
देखो कितने होशियार हो गएँ ।

विरांगनी करुण पुकार करे 
 वीर के मुख का इन्तेजार करे ।

उसकी भी आखरी चाहत थी 
उनके मुख को देख पाती ।

संभव न था वापस लाना 
सो देते रहे सांत्वना ।

दुःख से वो बेहाल हुई 
घर में ही भूख हड़ताल हुई ।

सियार  काफी डर गए 
इसिलिय  उसके घर गए ।

वही  पुरानी   चाल चली 
रुपये-रोजगार पर  दाल गली ।

हर-पल रेप यहाँ होता है 
ये देश अपना एकलौता है ।

 बड़ा  पवित्र स्थान है ये 
कुम्भ की धरती महान है ये।
                                                                
भ्रदरा  का जहाँ मिलन हुआ              भ्रदरा= (भ्रष्टाचार-दरिदगी-राजनीती)
रेप का कुम्भ वहां उद्गमन हुआ ।

आओ मिलकर रेप करें 
काम तो कुछ नेक करें ।

भ्रष्टाचार की इज्जत लूट लो 
खूंखार  की इज्जत लुट लो ।

राजनीती को हम नग्न करें 
महंगाई का चिर हरन  करें ।

रेप का कुम्भ महान है 
करले तू भी स्नान हे ।













Thursday, November 15, 2012

सामर्थ




मेरे शब्द कही खो  गए  है
शयद जुबां  में हि सो गए है।

ना जाने क्यूं कविता नहीं बनती
मन में क्यूं इच्छा नहीं जगती ।

की लिखू   क्या   आज  मै
बने कोई आवाज लय ।

की कोई कल्पना कर पाता नहीं
नई कोई रचना आता नहीं ।

कविताये  और भी पुराने है मेरे
पर वो भी आधे उकेरे  से है रे ।

मुझे कतई ग्लानि नहीं की
मेरी सामर्थ कम हो गयी ।

या मेरी रचना शक्ति
यद्पी भंग हो गयी ।

परन्तु हैरान अवश्य हूं
स्वयं से कुंठित विवश हूँ ।

की दिया क्यूं ये शक्ति
जब खोनी ही थी ।

इंशान को कवि की
जब ये होनी ही थी ।

फिर भी जोर लगाता हूँ
अपनी कोशिश को आजमाता हूं ।

शायद कुछ बात बने
मेरी सोच हि कविता का रूप ले ।।


Friday, October 12, 2012

कॉलेज की प्रतियेगिता


हर साल की भांति इस साल भी
प्रतियोगी परीक्षाएं शुरू हो गयीं ।

टी . वी  का स्विच आफ हुआ
किताबे   गुरु   हो        गयी ।

दाखिले    को     है सब परेशान
कट- आफ ने ले ली सबकी जान

IIT,    IIM    पहाड़   बन गया
कोचिंग  फी बुखार बान  गया ।

रेगुलर कोर्स   के   तो    लाले है
वोकेशनल ने ही हमें सम्हाले है

इसमें    भी   इंट्रेंस है  बरा रोड़ा
कईयों    का   इसने सर फोड़ा ।

पिताजी  का  शुरू    हो गया कहर
किताबो तले गुजरता है सातो पहर ।

डर से मन कर रहा थर -थर
कईयों ने खाली  देखो जहर ।

जो     निडर      है    वो    आये     है
किताबो में अश्लील मगज़ीन छुपाये है ।

पिताजी को देते है पल-पल धोखा
पिटे है बियर , विष्की या वोडका ।

पढना जरुरी है सो क्लास करने जायेंगे
दूर के ही कॉलेज में एडमिशन करवाएंगे ।

बिना बाइक  दुरी     नहीं घटेगी
बाइक होगी तभी गिर्ल्फ्रेंड पटेगी ।

गिर्ल्फ्रेंड  पटते  ही कॉलेज भूल जाते है
सिनेमा, पार्क,  और रेस्तरां याद आते है ।

तब     तक      पूरा     साल    बीत    जायेगा
पिछले साल की भांति फिर नया साल आएगा ।।




Saturday, July 21, 2012

बरसात आने से पहले


हर      रात    सोने   से    पहले
जब   पूरी   दुनिया   सन्नाटे में
गुम       हो       जाती          है ।

तब मेढको की महफ़िल जमती है ,
और       कोव्वाली        गाती    है ।

बिस्तर           पर           परे - परे
सुकून        का      शोर    सुनते है ,

और     ये         मेढक       अपना
ताना        बाना         बुनते    है ।

शूरु   करते है एक आइटम साँग ,
मनुष्य   सोचते  है   हमेशा रांग ।

आइटम    में   भी    भक्ति     होती   है ,
बारिस को बुलाने की सकती होती है ।

माइकल जैक्सन  और A .R . रहमान भी फेल होता है
मुजिक         का           नया        मेल       होता      है ।

सम्पूर्ण      वादी        ऑडिएंस     बन      जाती    है ,
ठंडी   हवाए   स्पोंसर   करने   जाने कहाँ से आती है ।

स्पोंसर       मिलते    ही  बनती है  टीम भावना ,
मेढको     की    फ़ौज   बन्ने की है , सम्भावना ।

कुछ    गली   में ,     कुछ     नली   में ,
कुछ दीवार की    तली में घाट लगाते है,
डर  से अब सारे पेड़ म्यूजिक  बजाते है ।

और    ये    मेढक    गला फार कर ,
Rock    -    Pop     गाते         है ।

नया म्यूजिक सुनकर सब कायल हो जाते है,
देखो      बदल     भी    घूम-घूम   कर आते है ।

प्रोग्राम      सुनने     को        पब्लिक     मंडराती     है ,
 इसी बिच कुछ बादलों की आपस में टक्कर हो जाती है ।

सिचुयेसन      बहुत    ख़राब   है,   माहौल पूरा गरम ,
बादलों    की   लड़ाई   में   हुई   बहुत धराम -धरम ।

सब    बरसे   सब   पर  ,   हो   गए   सब लत-पत ,
प्रोग्राम   का बनता धर हुआ , मेरा गया जूता फट ।

और       कुछ     खोने     से      पहले ,
 दोस्तों  ज्यादा बारिश होने से पहले ।

,मै    घर     को    जाता     हूँ ,
सड़क       छोर       जाता हूँ ।

वरना  जल जमाव हो जायेगा ,
मेढक      इसमें         नहायेगा
और अपना कवि  डूब जायेगा ।


 


Wednesday, April 25, 2012

निर्दोष सब्जियों का कष्टपूर्ण जीवन


कल रात  के भयंकर दंगे  ने ,जाने
कितने मासूमों  को निगल लिया ।
उनके  अध्   कटे  अंग  सड़क पर
यहाँ - वहां, जहाँ-तहां बिखरे धर।


इन   गुलाम   सब्जियों   की रोज
बोली लगातें कसाई  सामान ग्राहक
उन्हें बेचते खूंखार निर्मम सब्जीवाले ।

वो   टुकुर -  टुकुर  देखती थी परवल
गोभियों   की   भी  थी वहां हलचल
प्राण  के  लाले  थे  वहां   हर-पल ।

देखा था मैंने, बैगन को मुह चमकाते
उसके  करीब  जल्दी  कोई नहीं जातें
कटहल के अध् कटे सर टोकरियों में परें थे
और उनको खरीदने वाले भी ग्राहक बरे थे ।

प्याज देखकर सभी के आखों में पानी आते
सभी अपना बटुआ- पैसा  या नोट मिलातें

गरीब  आम आदमी की भांति,आलुओं को
  32-40 रूपए  पसेरी   का  भाव  मिलता
मिटटी में  सने गरीबों सा घाव मिलता।

वो बेबस देखता   सामने वाले ठेले पर
रखे   अंगूर-  सेव-  संतरे की   ठाठ,
देश के  नेताओं की  जैसी  होती है बात ।

वो टमाटर मुखबरी का करते है काम,
सो उनको गवानी परती है अपनी जान
हर  रोज   इनके  खून  से  भरी  लाशें
सड़क पर सुबह देखने को मिलती है |
ना जाने इसमें उन किसानो की क्या गलती है,

जो बरे नाजों-ख्यालों  से इन्हें पालते है ,
सजा-सजा कर छोटे बड़े बक्सों में डालते है।
कभी सलाद में तो कभी सब्जिओं में ,
तो कभी समोसे की चटनियों में पाए जाते है
और पकडे जाने पर बरी बेशर्मी से खाए जाते है।    

हर रोज इन्हें खरीद लोग घर को ले जाते  है ,
कुछ फ्रिज तो कुछ टोकरियों में जगह पाते है ।
चाकू और करची के बल इनको  नचाते  है ,
हर रोज गरम आग पर इनको चलाते है ।

इनके कटे घाव पर स्वाद -अनुसार नमक डालते है ,
और ना जाने कितने गर्म तेल में इन्हें उबालते  है ।
आखिर कार इन्हें लज़ीज़ , स्वादिस्ट का ,
मेडल-तमगा      देकर     निगल   जाते है ,
और इनाम बीवियों   के हवाले   थमाते है। 








Friday, February 3, 2012

ट्राफिक जाम

जब नींद ही देर से खुलेगी 
तो दोस्तों   देर तो होगी ही 
सुना है   दुर्घटना से    देरी भली 
पर    जिन्दगी    देर    बनजाये 
तो    दुर्घटना    बन    जाती   है 
हर दुर्घटना जाम का कारण होती है ।
 चाहे  सड़क  हो या जिन्दगी
 जाम      तो    लगेगी      ही 
 कभी रास्ते जाम  होते    है 
 तो  कभी ख्वाहिशें रुक जातें है
और  जिन्दगी पेट्रोल  की तरह
अपनी रफ़्तार में खर्च होते जाती  है।
 हम ऐसी   गाड़ी में बैठे सवारी हैं
जिसके ड्राईवर को रोकना
किसी के हाँथ में नहीं है ।
वो अपनी मर्जी से गाड़ी चलाएगा
ना जाने   किन - किन रास्तों पर
जिन्दगी  को  कब -कब ले जाएगा ।
जिन्दगी उसी ड्राइवर के रहमो कर्म पर चलेगा
कभी जाम तो कभी अंधाधुंध रफ़्तार मिलेगा ।
अर्चनो की तरह गढ्ढे मिलेंगे
और अंधे मोड़ मिलेंगे धोके जैसा ।
जिन्दगी को ताख पर रख
कभी ना सोचना ऐसा - वैसा
गर तू चाहता है, जाये इस जाम से निकल
ना हो कभी जिन्दगी में विफल
तो कूदना परेगा इस रफ़्तार भरी गाड़ी  से
और जूझना परेगा इस जाम की बिमारी से ।
बजते  हार्न की तरह चिल्लाने से फायेदा नहीं
सुनते सब है , पर बनते बहरे है सभी ।
रास्ता तुझे अपना  बदलना होगा
आखिर कार पैदल अकेला चलना  होगा ।
तू थक जायेगा, पैदल अकेला चलते - चलते
या मर जायेगा ....................!,
एमबुलंस के मरीज सरीखे जाम से निकलते
अगर डर है तो जीवन अपना यही निर्वाह कर ले
वरना  जा अपने रस्ते तलाश , समय की परवाह कर ले ।
क्योंकि जिन्दगी बार - बार नहीं आयेगी
जाम तो हर बार लग जाएगी ।


  

Saturday, January 7, 2012

सन्नाटा

सन्नाटा क्या होता है 
सिर्फ मन का गूंगा पन
क्योंकि शोर तो सन्नाटे में  भी होता  है 
जिसमें आवाज नहीं आने की 
डर हमें सताती है 
और अगर कोई आवाज कानो तक 
पहुचे उसकी इन्तेजार में ही सहम जातें है
पर कोई भी लब्ज़  हमें सुनाई नहीं देती है 
तेज बारिश में ,सुनसान सड़क पर 
किसी के ना होने पर 
हमें सन्नाटा सा लगता है 
और भरी महफ़िल में 
किसी पहचान के बिना  हम  
सन्नाटा महसूस करते है 
सर्द हवाओं में भी हम 
सूरज के छुपने पर 
सन्नाटा सा पातें है 
और कड़ी  धुप में 
जलता बदन सन्नाटा महसूस करता है 
मै कवी हूँ और अर्थ से परे लिखना मेरी आदत है 
इसलिए सन्नाटे को शोर का 
रिश्तेदार जनता हूँ 
जो की शोर से कहीं ज्यादा 
प्रभावशाली है 
शोर तो सिर्फ बहार से विचलित करता है 
पर ये सन्नाटा उंदर अन्तः मन को भी झकझोर देता है 
और मै इसी सन्नाटे को 
अपना दोस्त बना चूका हूँ 
जो की मेरे अन्तः मन को रोज  झकझोरता है 
और रोज मै डरा डरा सा खुद को पता हूँ 



Friday, January 6, 2012

अल्फाज़ मेरे

मै बहुत ही नीच किस्म का कवी हूँ |
कभी भी अच्छे स्वर उचारित अथवा प्रकाशित करने की छमता नहीं है मुझमें ,
हमेसा ओछी शब्दों के पीछे भागता रहा हूँ |
जहाँ भी जाता हूँ ये शब्द मेरे साथ रहें  है, 
और सहारा के नाम पे इसने मेरा शोषण किया है| 
हर बार सोचता हूँ मेरे शब्दों में वो जादू क्यों नहीं है,
 जो दुसरे सुनकर मेरी ओर खिचे चले आते न  हैं |
क्यों मेरा एक अलग अंदाज  नहीं है,
 जो मेरे आलावा सभी के पास है| 
कोई कन्नड़ जनता है तो कोई बंगाली ,
पर अपने जुबान की पेटी तो है बिलकुल खली| 
मैं अपनी भाषा तक  भी नहीं जनता हूँ,
और शैली कहाँ से लाऊं मैं ,
मुझे क्या पता कौन सी बात किसको बुरी लगे गी 
मैंने तो सिर्फ बोलना ही सिखा है 
वो भी इसी समाज से जो ना जाने कैसे इतनी अच्छी बोल लेती है |
भीड़ में कोई मेरी क्यों सुनता नही है 
और अकेले मै किस्से बातें करूँ |
में तो भीड़ में भी तनहा सा हूँ 
और अकेले में ना जाने किस महफ़िल से बाते करता हूँ |
ये मेरे अल्फाज़ को भी नहीं पता है 
की मेरा अल्फाज़ क्या है |
 




Thursday, November 17, 2011

रोजगार




हर रात बिस्तर से आस लगता हूँ
कि कल सवेरा ना हो
और मैं ता उम्र या इसके बाद भी
गहरी नींद में सो जाऊं
तो फिक्र ही न होगी मेरे आने वाले वर्तमान कि
और नाही चिंता सताती मेरी शेष बचे अभिमान की
पर यह संभव तो है  नहीं
 इसलिए सुबह होने से पहले नींद खुल जाती है
और रोजगार की बात याद दिलाती है
पर ये मन आलस  बेबस
फिर सो जाता है और पुनः
झूठे  सपनो में खो जाता है ....
 जैसे गरीबों के सपने भी बहुत होतें है
थोरे हँसते है तो कुछ रोतें है
आस में साड़ी जिन्दगी जोहते हैं 
और तबतक सुबह हो जाती है 
बीवी उठाती है, और चिल्लाती है 
की आज काम पर नहीं जाना 
घर में आयेगा कैसे अनाज का दाना ,
और छोटी सी दिवार पर 
लटकी  घडी  की बरी सी सुइयां मुझे 
बार -बार याद दिलाती है
की बेटे उठ जा, नहीं तो  तेरी नौकरी जाती है 
क्या चाय क्या नाश्ता चलो पकरो ऑफिस का रास्ता 
बॉस देते है हमको ना जाने किस किस का वास्ता 
और इशारे से दिखाते है हर -बार बाहर का रास्ता 
वहाँ  भी सुकून की कुर्सी नहीं है 
जो मैंने काम किया था क्या वो सही है? 
इन्ही सब बातो से मैं जाता हूँ हार 
यही है मेरा जीवन, मेरा रोजगार  


Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...